पंजाब

Chandigarh: गुरदासपुर में पुरानी रंजिश में दो की गोली मारकर हत्या

Admindelhi1
28 April 2026 2:48 PM IST
Chandigarh: गुरदासपुर में पुरानी रंजिश में दो की गोली मारकर हत्या
x

चंडीगढ़: पंजाब के गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आते बटाला में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते हुई अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार बीती रात गांव भोमा के कश्मीर सिंह और जुगराज सिंह अपने साथी जुगराज सिंह के साथ सामान्य रूप से टहलने निकले थे। इसी दौरान 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे 6 अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में कश्मीर सिंह (37) और जुगराज सिंह (35) की मौत हो गई। जुगराज सिंह (36) इस हमले में गंभीर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हमलावरों ने करीब पांच मिनट तक वहां रूककर गोलियां बरसाई।

घटना की सूचना मिलते ही बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेहताब सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी के अनुसार पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य कारणों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। शुरुआती जांच में फिरौती या पहले से मिली किसी धमकी जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है। पुलिस ने क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

Next Story