पंजाब

Chandigarh: सुखबीर बादल को एसआईटी का दूसरा समन, रूबहबल कलां गोलीकांड मामला

Admindelhi1
8 Sept 2026 7:01 PM IST
Chandigarh: सुखबीर बादल को एसआईटी का दूसरा समन, रूबहबल कलां गोलीकांड मामला
x
पंजाब में रूबहबल कलां गोलीकांड, सुखबीर बादल को एसआईटी का समन

चंडीगढ़: वर्ष 2015 के बहबल कलां गोलीकांड मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को एक बार फिर पूछताछ के लिए 11 सितंबर को तलब किया है।

सुखबीर बादल इससे पहले भी इस मामले में एसआईटी के सामने पेश हो चुके हैं। वह पूर्व में कह चुके हैं कि जांच टीम जब भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी, वह सहयोग करते हुए पेश होंगे।

शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने इस कार्रवाई को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस समय कई मुद्दों पर घिरी हुई है और लोगों का ध्यान वास्तविक समस्याओं से हटाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। कलेर ने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से जनता का ध्यान मूल मुद्दों से नहीं हटाया जा सकता। उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले में अदालत की ओर से दो सुनवाइयों के दौरान सरकार को फटकार लगाई गई थी, जिसके बाद सुखबीर बादल को दोबारा तलब किया गया है।

Next Story