पंजाब

Chandigarh: गीत ‘ब्लैक दीवाली’ विवादित, टाइटल परिवर्तन की मांग बढ़ी

Admindelhi1
20 Oct 2025 3:16 PM IST
Chandigarh: गीत ‘ब्लैक दीवाली’ विवादित, टाइटल परिवर्तन की मांग बढ़ी
x

चंडीगढ़: पंजाबी गायक बब्बू मान अपने नए गीत को लेकर विवादों में घिर गए हैं। पंजाब में हिंदू संगठनों ने गीत के टाइटल पर आपत्ति जताई है। करीब दो दशक पहले भी आए बब्बू मान के गीत विवादों में घिरते रहे हैं। करीब तीन दिन पहले दीपावली के अवसर पर बब्बू मान ने अपने ऑफिशियल चैनल पर नया एलबम लांच किया है, जिसका टाइटल ‘ब्लैक दीवाली’ रखा है।

बब्बू मान के इस गीत को उनके फैन्स खूब प्यार दे रहे हैं। यूट्यूब पर इस गीत को 5.92 लाख लाइक्स मिल चुके हैं और 5923 कमेंट हो चुके हैं। पंजाब में अक्सर जब भी कोई बड़ी घटनाएं होती हैं, तो अलग-अलग संगठन काली दिवाली मनाने की बात करते हैं। शिव सेना नेता अमित अरोड़ा ने बब्बू मान के इस गीत के टाइटल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दिवाली को काली कहना या लिखना सनातनियों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। उनका कहना है कि दिवाली सनातन की आस्था का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम अयोध्या लौटकर आए थे। इंस्टाग्राम पर फैन्स ने बब्बू मान को लिखा है कि वो उसके फैंस हैं, लेकिन उनके गीत का टाइटल हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कमेंट में लिखा है प्लीज गाने का टाइटल बदल दो।

Next Story