
x
चंडीगढ़: पंजाब के जालंधर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां के स्कूलों में बम रखे होने की सूचना मिली।इसके बाद अचानक बीएसएफ स्कूल को खाली करा दिया गया है। यह स्कूल बीएसएफ के उसी हेडक्वार्टर में चल रहा है, जिसके बाहर मंगलवार की रात में ब्लास्ट हुआ था।
इसके अलावा एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस तुरंत स्कूल में पहुंची और बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। जालंधर पुलिस ने बताया कि एहतियातन तौर पर स्कूल को खाली करवा दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने जालंधर को सील कर दिया है। सभी तरफ से निकलने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों पंजाब में शुक्राना यात्रा निकाल रहे हैं। गुरुवार को यह यात्रा जालंधर से निकलेगी। धमकी आने से पुलिस हाईअलर्ट पर है।
Tagsचंडीगढ़सुरक्षाएजेंसियांअलर्टस्कूलखालीकराएChandigarhsecurityagenciesalertschoolevacuatedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





