पंजाब
Chandigarh: पंजाब में स्कूल समय में बदलाव, 1 मार्च से नई समय-सारिणी
Admindelhi1
28 Feb 2026 4:18 PM IST

x
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने बदलते मौसम को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। नए आदेश 1 मार्च से 31 मार्च तक लागू रहेंगे। जारी निर्देशों के अनुसार, प्राइमरी स्कूल अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे।
वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला विद्यार्थियों की सुविधा और मौसम में आ रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी सरकारी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय के अनुसार ही कक्षाएं संचालित करें और छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं। विभाग ने कहा है कि आदेशों की पालना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Tagsचंडीगढ़पंजाबस्कूल समयबदलाव1 मार्चनई समय-सारिणीChandigarhPunjabschool timingschangesMarch 1new timetableजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





