पंजाब

Chandigarh: पंजाब में शिक्षकों के 1000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Admindelhi1
30 Jun 2026 4:16 PM IST
Chandigarh: पंजाब में शिक्षकों के 1000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
x
लेक्चरर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, पंजाब सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को दी मंजूरी

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने उच्चतर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य में लेक्चरर कैडर के अंतर्गत 1013 पदों पर भर्तियां करने का फैसला लिया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन भर्तियों के लिए एक जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

अधिसूचना के अनुसार इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 31 जुलाई तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इस भर्ती में सबसे अधिक पद हिस्ट्री विषय के लिए निर्धारित किए गए हैं। कुल 1,013 पदों में 829 नियमित और 184 बैकलॉग वैकेंसी शामिल हैं। भर्ती से संबंधित विषयवार पदों का विवरण, पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी भी नोटिफिकेशन में जारी कर दी गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के तहत 12 अलग-अलग विषयों में लेक्चररों की नियुक्ति की जाएगी। सबसे अधिक 210 पद हिस्ट्री विषय के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा इंग्लिश के 141, पॉलिटिकल साइंस के 131, मैथ्स के 105, पंजाबी के 99, कॉमर्स के 98, फिजिक्स के 58, इकोनॉमिक्स के 50, केमिस्ट्री के 41, बायोलॉजी के 37, हिंदी के 29 और जियोग्राफी के 14 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदकों के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएड डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा यह शर्त भी रखी गई है कि उम्मीदवार ने मैट्रिक (10वीं) स्तर पर पंजाबी भाषा को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में उत्तीर्ण किया हो। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना भी आवश्यक है

Next Story