पंजाब

Chandigarh: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में किया अधिकारी निलंबित

Admindelhi1
8 Nov 2025 8:15 AM IST
Chandigarh: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में किया अधिकारी निलंबित
x

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मोगा की अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम कमिश्नर चारूमिता को निलंबित कर दिया है। चारूमिता वर्ष 2014 बैच की पंजाब सिविल सेवा अधिकारी हैं।

पंजाब के मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेशों में कहा गया है कि निलंबन के दौरान चारूमिता का हेडक्वार्टर चंडीगढ़ रहेगा और वह संबंधित अथॉरिटी की मंजूरी के बगैर यहां से बाहर नहीं जाएंगी।

बताया जाता है कि धर्मकोट से बहादुरवाला से गुजरते नेशनल हाईवे के लिए जमीन एक्वायर की गई थी। इस दौरान मुआवजे में करीब तीन करोड़ रुपये की राशि को लेकर गड़बड़ी मिली थी, जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने पीसीएस अधिकारी चारुमिता के खिलाफ चार्जशीट तैयार की थी। इस दौरान एक किसान ने उसे जमीन का मुआवजा नहीं मिला, जिस वजह से उसे कोर्ट जाना पड़ा, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पंजाब लोक निर्माण विभाग ने 2014 बैच की अधिकारी चारुमिता की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी थी। मामला उस समय का है, जब चारुमिता मोगा में एसडीएम थी।

Next Story