पंजाब

Chandigarh: पटियाला रेंज डीआईजी के फेसबुक अकाउंट पर हैकरों का हमला

Admindelhi1
5 Aug 2026 7:55 PM IST
Chandigarh: पटियाला रेंज डीआईजी के फेसबुक अकाउंट पर हैकरों का हमला
x
साइबर अपराधियों के निशाने पर डीआईजी, फेसबुक अकाउंट हैक

चंडीगढ़: पटियाला रेंज के डीआईजी आईपीएस कुलदीप सिंह चहल का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। डीआईजी चहल ने खुद उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अकाउंट हैक करने के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने अपील की है कि यदि उस फर्जी अकाउंट से किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैसेज, किसी भी प्रकार की मदद या रुपये-पैसे की मांग की जाती है, तो उस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें और न ही अपनी कोई व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करें।

डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी अकाउंट बनाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अकाउंट का उनसे किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है।

डीआईजी ने लोगों से अपील की है कि सभी नागरिक इस फर्जी फेसबुक अकाउंट की तुरंत रिपोर्ट करें और अपने परिचितों को भी इसके बारे में सतर्क करें, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या पहचान के दुरुपयोग को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Story