पंजाब

चंडीगढ़: नगर निगम के कर्मचारी ने पांचवी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या

Suhani Malik
3 July 2022 8:16 AM GMT
चंडीगढ़: नगर निगम के कर्मचारी ने पांचवी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या
x

न्यूज़ चंडीगढ़ सेक्टर-17: स्थित नगर निगम इमारत की पांचवीं मंजिल से सफाई कर्मचारी ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मौलीजागरां निवासी वीरा सिंह (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।सेक्टर-17 नीलम चौकी प्रभारी ने बताया कि करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नगर निगम इमारत की पांचवीं मंजिल से कूद गया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि सफाई कर्मचारी को कुछ लोगों ने कूदने से मना किया लेकिन तब तक उसने छलांग लगा दी। पुलिस ने वीरा सिंह को सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Next Story