पंजाब

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा के अनूप गुप्ता नए मेयर बने

Neha Dani
17 Jan 2023 8:27 AM GMT
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा के अनूप गुप्ता नए मेयर बने
x
भारतीय जनता पार्टी के 14 पार्षदों ने वोटिंग में हिस्सा लिया और एक लोकसभा सदस्य किरण खेर ने भी वोट डाला.
चंडीगढ़ न्यू मेयर: चंडीगढ़ का राजनीतिक पारा अपने चरम पर है। चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर के लिए आज वोटिंग हुई, जिसमें चंडीगढ़ मेयर पद पर एक बार फिर बीजेपी की जीत हुई है.
बता दें कि बीजेपी को 15 वोट मिले हैं. जबकि 14 आम आदमी पार्टी को वोट मिले। कुल 29 वोट पड़े हैं जिसके बाद बीजेपी प्रत्याशी अनूप गुप्ता चंडीगढ़ के नए मेयर बने हैं.
बता दें कि इस चुनाव में करीब 7 पार्षद गैर हाजिर रहे। इनमें कांग्रेस के 6 और अकाली दल का 1 पार्षद शामिल है। वहीं, आम आदमी पार्टी के 14 और भारतीय जनता पार्टी के 14 पार्षदों ने वोटिंग में हिस्सा लिया और एक लोकसभा सदस्य किरण खेर ने भी वोट डाला.

Next Story