पंजाब

Chandigarh: मोहाली में बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस-रोहित गोदारा गैंग के दो शूटर दबोचे गए

Admindelhi1
8 April 2025 3:23 PM IST
Chandigarh: मोहाली में बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस-रोहित गोदारा गैंग के दो शूटर दबोचे गए
x
'आरोपितों से एक .32 कैलिबर पिस्तौल और 07 कारतूस बरामद"

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई तथा रोहित गोदारा गैंग के दो गुर्गों को मोहाली से गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि पंजाब पुलिस के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के दो प्रमुख गुर्गों जशन संधू और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार किया है। जशन इस गिरोह में अहम भूमिका रखता था। वह गिरोह के सदस्यों को लॉजिस्टक मदद पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता था। आरोपितों से एक .32 कैलिबर पिस्तौल और 07 कारतूस बरामद हुए हैं।

डीजीपी के मुताबिक जशन संधू राजस्थान के श्रीगंगानगर में 2023 में हुए एक हत्याकांड में शामिल था। पुलिस उसे काफी समय से तलाश रही थी। वह विदेश भाग गया था। इस दौरान पहले जॉर्जिया, अजरबैजान, सऊदी अरब और दुबई पहुंच गया था। साथ ही गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था। वहीं, कुछ समय पहले दुबई से नेपाल पहुंचा था। पुलिस से बचने के लिए सड़क मार्ग से भारत में दाखिल हुआ था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जशन ने गिरोह को लॉजिस्टिक मदद प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उससे शुरुआती पूछताछ के बाद विदेशी हवाला ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों और विदेशों में छिपे भगोड़े बदमाशों के ठिकानों की पहचान हुई है, जो इन नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Next Story