पंजाब
Chandigarh: उपराज्यपाल संधू ने पंजाब के राज्यपाल से की अहम बैठक
Admindelhi1
6 Jun 2026 3:40 PM IST

x
उपराज्यपाल संधू और राज्यपाल कटारिया की मुलाकात संपन्न
चंडीगढ़: दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू ने आज पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल एवं संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की।
बैठक के दौरान पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली तथा राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर व्यापक और सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से प्रभावी रूप से जोडऩे पर बल दिया गया, ताकि उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाई जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने विकसित भारत@2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में युवा सशक्तिकरण और कौशल विकास को महत्वपूर्ण आधार स्तंभ बताते हुए इस दिशा में निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
Tagsचंडीगढ़उपराज्यपाल संधूपंजाबराज्यपालअहम बैठकChandigarhLieutenant Governor SandhuPunjabGovernorimportant meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





