पंजाब

Chandigarh: कटारिया ने नशा विरोधी अभियान में जनता को जोड़ा

Admindelhi1
26 Jan 2026 8:44 PM IST
Chandigarh: कटारिया ने नशा विरोधी अभियान में जनता को जोड़ा
x

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को फाजिल्का में झंडा फहराया। उन्होंने केसरी रंग की पगड़ी पहनी हुई थी। राज्यपाल ने कहा कि वह 8 फरवरी से 11 फरवरी तक फाजिल्का, फिरोजपुर और तरनतारन में पैदल मार्च निकालेंगे। राज्यपाल ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाई जा रही लड़ाई को एकजुटता से लडऩे की जरूरत है। प्रत्येक पंजाब वासी को इसमें अपनी भूमिका को सुनिश्चित करनी होगी।

राज्यपाल ने कहा कि पंजाब के लोग मेहनती हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर देश ही नहीं विदेशों में भी अपना नाम कमाया है। राज्यपाल ने कहा कि पंजाब के युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने की जरूरत है। युवा शक्ति को पहचानें और पंजाब के विकास में अपनी भूमिका को सुनिश्चित करें।

इसी दौरान पंजाब के मोगा की अनाज मंडी में परेड में शामिल एनसीसी विंग की 2 छात्राएं बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इनमें कोट इसे खां के हेमकुंट स्कूल की 9वीं की छात्रा नवजोत कौर और नवदीप कौर शामिल हैं। जिस समय मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां संबोधित कर रहे थे, उसी समय परेड के इंतजार में खड़ी छात्राएं नीचे गिर पड़ीं।

Next Story