
x
चंडीगढ़ हिट एंड रन केस
Punjab : चंडीगढ़ के चर्चित मर्सिडीज हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी पी. अभिनंदन ने आजतक से बातचीत में बताया कि बालिग आरोपी की पहचान अखिल हसराना के रूप में हुई है, जो हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है.
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(ए) के तहत एफआईआर दर्ज की है. फिलहाल दोनों धाराएं जमानती हैं. आरोपी अखिल हसराना को सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि कार चला रहे 17 वर्षीय नाबालिग को कानून के प्रावधानों के तहत जमानत दे दी गई है.
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, घटना उस समय शुरू हुई जब क्लब से बाहर निकलते वक्त अखिल हसराना ने अपनी मर्सिडीज कार का दरवाजा खोला. दरवाजा एक युवक से टकरा गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और हाथापाई शुरू हो गई. इसके बाद कार से टक्कर मारने की घटना हुई. पुलिस के अनुसार, कार अखिल हसराना के नाम पर रजिस्टर है, जिसकी उम्र करीब 18 वर्ष 6 महीने है. हालांकि, घटना के समय कार हसराना का 17 वर्षीय नाबालिग साथी चला रहा था.
इस घटना में तीन लोग घायल हुए थे. पुलिस के मुताबिक, इनमें से दो घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक घायल का अब भी इलाज चल रहा है. घायलों में अलीस्प्रीत सिंह (शिकायतकर्ता), निवासी सेक्टर-44, चंडीगढ़, अमजद (17 वर्ष), निवासी बापूधाम कॉलोनी और अक्षित (17 वर्ष), निवासी पंचकूला शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, तीनों पीड़ित नाबालिग हैं.
प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में थे. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फॉरेंसिक जांच और अल्कोहल टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी. पुलिस ने कहा कि अस्पताल से मेडिको-लीगल रिपोर्ट (MLR) मिलने के बाद एफआईआर में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं.
చండీగఢ్లో మెర్సిడెస్ బీభత్సం.. మైనర్ నడిపినట్లు అనుమానాలు▪️ సెక్టార్-26 క్లబ్ ఏరియాలో వేగంగా దూసుకొచ్చిన మెర్సిడెస్ కారు ఇద్దరిని ఢీకొట్టింది.▪️ బాధితులకు సాయం చేసేందుకు వచ్చిన వారిని పట్టించుకోకుండా కారు రివర్స్ తీసి మరో వ్యక్తిని కూడా ఢీకొట్టి పరారైంది.▪️ గాయపడిన వారిని… pic.twitter.com/Tm7DOtGlFj
— greatandhra (@greatandhranews) July 13, 2026
Tagsचंडीगढ़ हिट एंड रन केसमर्सिडीज हादसानाबालिग ड्राइवरचंडीगढ़ हिट एंड रनमर्सिडीज एक्सीडेंटशराब के नशे में रिएक्शनसड़क हादसापुलिस जांचक्राइम न्यूज़चंडीगढ़ न्यूज़Chandigarh hit and run caseMercedes accidentMinor driverChandigarh hit and runDrunken reactionRoad accidentPolice investigationCrime newsChandigarh news
Next Story





