पंजाब

Chandigarh: सरपंच के घर से 90 करोड़ की हेरोइन पकड़ाई गई

Admindelhi1
12 March 2026 1:57 AM IST
Chandigarh: सरपंच के घर से 90 करोड़ की हेरोइन पकड़ाई गई
x

चंडीगढ़: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पंजाब के तरनतारन जिले के अंतर्गत खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के गांव कलसियां कलां के मौजूदा सरपंच के घर छापा मारकर 18 किलो हेरोइन बरामद की है। टीम सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अमृतसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एनसीबी को सरपंच के नशा तस्करी में नेटवर्क के बारे में सूचना मिली थी। मुखबिर ने उनके पास हेरोइन की बड़ी खेप आने की सूचना दी। इस पर एक विशेष टीम ने मंगलवार सुबह सरपंच परमजीत सिंह के घर पर छापा मारा। टीम ने घर पर मौजूद सरपंच परमजीत सिंह को हिरासत में लेकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान केंद्रीय एजेंसी ने 18 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एनसीबी की इस छापेमारी से क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है, क्योंकि सरपंच परमजीत सिंह सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी के नेता हैं। परमजीत सिंह को पंजाब सरकार ने नशा मुक्त अभियान के तहत गठित विलेज डिफेंस कमेटी का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। शिरोमणि अकाली दल के खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और प्रवक्ता विरसा सिंह वल्टोहा ने सरपंच की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है।

Next Story