
x
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हो रही हथियार व नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से हेरोइन तथा ड्रग मनी बरामद की है।
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि सीआईए फिरोजपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीजीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों के पास से 5.150 किलोग्राम हेरोइन और 29,16,700 की ड्रग मनी बरामद की गई है। पाकिस्तानी तस्कर से जुड़े दो प्रमुख संचालकों साजन और रेशम को गिरफ्तार किया गया है। वे फिरोजपुर और आसपास के इलाकों में बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप और हवाला लेनदेन का प्रबंधन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Tagsपंजाबक्राइम न्यूज़चंडीगढ़फिरोजपुरड्रग मनीहेरोइनजब्तीPunjabCrime NewsChandigarhFerozepurDrug MoneyHeroinSeizureजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





