पंजाब

Chandigarh: चार पाकिस्तानी कैदियों को सजा पूरी होने पर रिहाई

Admindelhi1
6 May 2026 1:53 PM IST
Chandigarh: चार पाकिस्तानी कैदियों को सजा पूरी होने पर रिहाई
x

चंडीगढ़: भारत सरकार ने सजा पूरी कर चुके चार पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया। सभी कैदियों को मंगलवार को अटारी-बाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन्हें पाकिस्तानी रेंजरों के हवाले कर दिया।रिहा किए गए कैदियों में मोहम्मद इरफान, मोहम्मद रजा, मोहम्मद हमजा और हुसैन शामिल हैं।

इनमें से एक कैदी ने लगभग 10 साल की सजा काटी, जबकि अन्य ने 6 महीने से लेकर 1 साल तक जेल में समय बिताया। पुलिस सुरक्षा के बीच इन्हें अटारी बॉर्डर तक लाया गया, जहां जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने और जांच के बाद पाकिस्तान भेज दिया।मोहम्मद हमजा ने बताया कि वह नशे की हालत में गलती से सीमा पार कर गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उसने करीब एक साल से अधिक समय भारत की जेल में बिताया। उसने यह भी बताया कि उसके परिवार को उसकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसी प्रकार अन्य कैदी भी सीमा पार आ गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह रिहाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

Next Story