पंजाब
Chandigarh: पंजाब में पूर्व DGP के बेटे की ओवरडोज से मृत्यु
Admindelhi1
17 Oct 2025 3:16 PM IST

x
चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की गुरुवार की रात दवाई की ओवरडोज से पंचकूला में मौत हो गई। मृतक की मां पंजाब में पूर्व मंत्री भी रह चुकी हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा पंचकूला में रहते हैं। मोहम्मद मुस्तफा के 35 वर्षीय बेटे अकील अख्तर ने बीती रात दवाई का अधिक सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि अकील शादीशुदा था, जिनके एक बेटा व एक बेटी है।
अकील के पिता व पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा अलसुबह ही कागजी कार्रवाई के बाद सहारनपुर जिले के अपने पैतृक गांव में हरडा में चले गए थे। पंचकूला में पोस्टमॉर्टम के बाद उनके 2 रिश्तेदार शव को एम्बुलेंस से लेकर सहारनपुर चले गए, जहां उनकी अंतिम रस्में होंगी।
Tagsचंडीगढ़पंजाबपूर्व DGPबेटेओवरडोजमृत्युChandigarhPunjabformer DGPsonoverdosedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





