पंजाब
Chandigarh: फाजिल्का में करंट लगने से किसान गंभीर रूप से झुलसा
Admindelhi1
6 May 2026 2:02 PM IST

x
चंडीगढ़: भारत-पाकिस्तान सीमा पर फाजिल्का सेक्टर में खेती करने गया एक किसान हादसे का शिकार हो गया। हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से किसान बुरी तरह से झुलस गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने किसान को अस्पताल में भर्ती कराया है।
फाजिल्का के सीमावर्ती गांव मुहार खीवा मनसा निवासी घायल किसान के बेटे बिट्टू सिंह ने बताया कि उनके परिवार की करीब 9 एकड़ जमीन अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के उस पार स्थित है, जहां वे रोजाना खेती करने जाते हैं। घटना के दिन भी उनके पिता खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान मोटर चलाने के लिए वह ट्रांसफार्मर पर तार लगाने चढ़े, तभी अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और बीएसएफ जवानों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
Tagsचंडीगढ़फाजिल्काकरंटकिसानगंभीर रूपझुलसाChandigarhFazilkaelectric shockfarmerserious burnsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





