पंजाब

चंडीगढ़: महानिदेशक डॉ.अमित अग्रवाल ने हरियाणा साहित्य अकादमी पुरस्कार-2021 की घोषणा की

Admin Delhi 1
12 April 2022 9:11 AM GMT
चंडीगढ़: महानिदेशक डॉ.अमित अग्रवाल ने हरियाणा साहित्य अकादमी पुरस्कार-2021 की घोषणा की
x

सिटी न्यूज़: हरियाणा साहित्य अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और सूचना,जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ.अमित अग्रवाल ने साहित्यकारों को अकादमी के वर्ष 2021 में दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अकादमी पिछले सात वर्षों में साहित्यकार सम्मान योजना के अंतर्गत हिंदी एवं हरियाणवी के लगभग 100 साहित्यकारों को सम्मानित कर चुकी है। उन्होंने कहा कुरुक्षेत्र के पद्मश्री डा. डॉक्टर जयगवान गोयल को आजीवन साहित्य साधना के लिए विशेष साहित्य साधना सम्मान प्रदान किया जाएगा। मंडी अटेली, महेन्द्रगढ़ के रोहित यादव को समग्र लेखन के लिए आजीवन साहित्य साधना सम्मान, फरीदाबाद के हरेराम समीप को महाकवि सूरदास सम्मान, भिवानी के डा.रमाकांत शर्मा को पंडित माधो प्रसाद मिश्र सम्मान, कैथल के प्रद्युम्न भल्ला को बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान, नारनौल के रघुविन्द्र यादव को लाला देशबन्धु गुप्त सम्मान, भिवानी के वीएम बैचेन को पंडित लखमीचंद सम्मान, करनाल के लहना सिंह अत्री को जनकवि मेहर सिंह सम्मान, दिल्ली के डॉ.राजेन्द्र गौतम को हरियाणा गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।


डॉ.अग्रवाल ने बताया कि फरीदाबाद की अंजु दुआ जैमिनी एवं नमिता राकेश को श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान, महेन्द्रगढ़ के शमशेर कौसलिया को कवि दयाचंद मायना सम्मान, सोनीपत की श्रुति राविश को स्वामी विवेकानंद युवा लेखक सम्मान प्रदान किया जाएगा। सोनीपत के डॉ.शिव कुमार खंडेलवाल, रोहतक के रवि शर्मा (लंदन),अंबाला के डॉ.सुरेन्द्र गुप्त, रोहतक की आशा खत्री लता, दिल्ली के राजेश चेतन और हिसार के महेन्द्र जैन को विशेष हिंदी सेवी सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि युवाओं को लेखन के प्रति प्रेरित करने के लिए युवा लेखन सम्मान की राशि 50,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने तथा पुरस्कारों की संख्या दो से बढ़ाकर चार करने तथा प्रकाशित पुस्तकों की संख्या एक से बढ़ाकर तीन करने का निर्णय भी लिया गया है।

Next Story