पंजाब

चंड़ीगढ: सेक्टर 22 के मकान में मिला युवक का शव

Suhani Malik
7 Aug 2022 3:06 PM GMT
चंड़ीगढ: सेक्टर 22 के मकान में मिला युवक का शव
x

ब्रेकिंग न्यूज़: सुशांत सेक्टर-22 के मकान नंबर 1883 में रहता था। घर के ऊपर किराएदार रहते हैं। जब दो दिन तक सुशांत नहीं दिखा तो किराएदार उसके यहां गया। दरवाजा खोलने पर सुशांत जमीन पर बेसुध पड़ा था। चंडीगढ़ सेक्टर-22 के एक मकान में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। व्यक्ति के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। मृतक की पहचान सुशांत अवस्थी (38) के रूप में हुई है। सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल में रखवा दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सेक्टर-22 चौकी प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि सुशांत सेक्टर-22 के मकान नंबर 1883 में रहता था। घर के ऊपर किराएदार रहते हैं। जब दो दिन तक सुशांत नहीं दिखा तो किराएदार उसके यहां गया। दरवाजा खोलने पर सुशांत जमीन पर बेसुध पड़ा था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुशांत को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरिंदर कुमार ने बताया कि सुशांत के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। शव पूरी तरह से गल चुका था।

Next Story