पंजाब

Chandigarh: गोली लगने से बच्चे की मौत, दादी घायल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Admindelhi1
24 May 2026 3:09 PM IST
Chandigarh: गोली लगने से बच्चे की मौत, दादी घायल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
x
अमृतसर में गोलीकांड, तीन साल के बच्चे की गई जान

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर स्थित छेहरटा क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए हादसे में गोली लगने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार छेहरटा क्षेत्र निवासी साजन बच्चों को स्कूल में पीटीएम के लिए गया था। उसके पास लाइसेंसी पिस्तौल भी थी। घर लौटने के बाद उसने कपड़े बदलते समय लोडेड पिस्तौल बेड पर रख दी। इसी दौरान खेलते-खेलते तीन साल के मासूम वंश ने पिस्तौल उठा ली और अचानक ट्रिगर दब गया। गोली बच्चे के आर-पार निकल गई और पास खड़ी उसकी दादी को भी जा लगी। परिजन तुरंत बच्चे और घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने वंश को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि वंश जुड़वा भाई था और उसकी अचानक मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना छेहरटा के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला लापरवाही के कारण हुई दुर्घटना का लग रहा है। पुलिस के मुताबिक पिस्तौल अनलॉक हालत में थी, जिसके कारण बच्चा आसानी से उसे उठा सका।

Next Story