पंजाब
Chandigarh: बिक्रम मजीठिया पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री की भावनात्मक प्रतिक्रिया
Admindelhi1
8 July 2025 6:21 PM IST

x
चंडीगढ़: आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री मान भावुक हो गए। उन्होंने अपने भाषण में जो शब्द कहे, उन्हें सुनकर आपका दिल भी पिघल जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने लाखों घरों की सहारे छीन लिए, जिन लोगों ने नशा तस्करी करके लाखों बहनों की चुनरी के रंग सफेद कर दिए वह अपनी रंगीली जिंदगियां नहीं जी सकते। उन्हें यहीं सजा मिलेगी।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह तो एक जरिया हैं, बाकी काम अदालतों का है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सजा मिलेगी और वे किसी भी तरह से बच नहीं पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह भी कोई गलत काम करेंगे, तो उन्हें भी सजा मिलेगी। मुख्यमंत्री यहां मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना के शुभारंभ के अवसर पर जनता को संबोधित कर रहे थे।
Tagsपंजाबचंडीगढ़बिक्रम मजीठियाचर्चामुख्यमंत्रीभावनात्मकप्रतिक्रियाPunjabChandigarhBikram MajithiadiscussionChief Ministeremotionalreactionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





