पंजाब
Chandigarh: क्लब के बाहर बम विस्फोट मामला, 2 लोग गिरफ्तार
Bharti Sahu 2
30 Nov 2024 10:09 AM IST

x
Chandigarh चंडीगढ़: चंडीगढ़ में 2 क्लबों के बाहर बम फेंकने वाले आरोपियों और पुलिस के बीच शुक्रवार शाम हिसार में मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने की खबर है। दोनों के घायल होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर हिसार के एक अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ पुलिस और हिसार एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया। दोनों तरफ से दस से बारह राउंड फायरिंग की खबर है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग में दो एएसआई संदीप और अनूप बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण गोली लगने से बच गए। दोनों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगी हैं। आरोपियों की पहचान अजीत निवासी गांव देवा और विनय निवासी गांव खरड़ (हिसार) के रूप में हुई है। दोनों कबड्डी खिलाड़ी हैं। विनय ग्रेजुएट है और अजीत दसवीं पास है। अजीत के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने किया खुलासा
आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस के साथी गोल्डी बराड़ के कहने पर चंडीगढ़ में क्लबों के बाहर बम फेंके थे। चंडीगढ़ पुलिस ने धमाकों में शामिल लोगों की पहचान कर ली थी और उनकी तलाश में हिसार पहुंची थी।
TagsChandigarhक्लबबाहरबम विस्फोट2 गिरफ्तारChandigarhcluboutsidebomb blast2 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





