पंजाब

रक्षाबंधन पर चंडीगढ़ प्रशासन ने बहनों को दिया तोहफा

Shantanu Roy
10 Aug 2022 2:06 PM GMT
रक्षाबंधन पर चंडीगढ़ प्रशासन ने बहनों को दिया तोहफा
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा राखी के दिन महिलाओं को तोहफा देते हुए बस सेवा मुफ्त कर दी गई है। 11 अगस्त को अपने भाईयों को राखी बांधने जा रही महिलाए सी.टी.यू. की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। महिलाओं को चंडीगढ़ से पंचकूला और मोहाली जाने के लिए सी.टी.यू. बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। 10 अगस्त यानी कि आज रात 12 बजे से अगले 24 घंटे तक यह सुविधा महिलाओं को मिलेगी। राखी वाले दिन सी.टी.यू. की बसों में भीड़ देखने को मिल सकती है। इसलिए सी.टी.यू ने पूरी तैयारी कर ली है और बसों में महिलाओं के बैठने की उचित व्यवस्था की है। बस कंडक्टरों को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। महिलाओं को यह लाभ बिना किसी विघ्न के मिल सके यह सुनिश्चित किया गया है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बसों में सफर मुफ्त किया गया है। ऐसे में पंजाब की बसों में भी राखी के दिन महिलाएं रोज की तरह मुफ्त सफर करेगी। चंडीगढ़ के साथ लगते हरियाणा में भी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर करने की सुविधा दी गई है।
Next Story