पंजाब

चंडीगढ़ : 24 घंटे में 37 मरीज, एक्टिव केस 174

Admin2
12 Jun 2022 10:45 AM GMT
चंडीगढ़ : 24 घंटे में 37 मरीज, एक्टिव केस 174
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : चंडीगढ़ में कोरोना बेकाबू होने लगा है। क्योंकि जून के शुरुआती 11 दिनों में 200 से ज्यादा नए मरीज मिल चुके हैं। वहीं, बीते महीने मई में 379 कोरोना संक्रमित दर्ज किए गए थे। एक जून को 22 मरीज मिले थे। दो जून 20, तीन जून 19, चार जून 15, पांच जून 24, छह जून 12, सात जून को 19 नए मरीज, आठ जून को 22, नौ जून को 25, 10 जून को 35 और 11 जून को 35 और अब बीते 24 घंटे में 37 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे में एक से 11 जून तक 250 नए मरीज मिल चुके हैं और सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 174 पहुंच गया है। जबकि एक जून को शहर में एक्टिव केस कुल 74 थे।

चंडीगढ़ में शनिवार को जो 37 नए मरीज मिले हैं उनमें 23 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। पाजिटिविटी रेट बढ़कर अब 2.67 फीसद पहुंच गया है। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 25 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, अब रोजाना सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है। बीते 24 घंटे में 1384 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। वहीं 15 मरीज ठीक भी हुए हैं।

सोर्स-jagran

Next Story