पंजाब

Chandigarh: शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को 1-1 करोड़

Admindelhi1
23 Feb 2026 9:07 PM IST
Chandigarh: शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को 1-1 करोड़
x

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई गुरनाम सिंह और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शहीद जवानों के परिवारों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि शहीद एएसआई गुरनाम सिंह और पीएचजी अशोक कुमार ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान न्योछावर कर दी। पंजाब सरकार उनके परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेशिया राशि प्रदान करेगी, जबकि एचडीएफसी बैंक की ओर से 1-1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बीमा राशि दी जाएगी।

गुरदासपुर के दोरांगला थाने के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर चौकी में तैनात एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार शनिवार और रविवार की रात मृत पाए गए। एएसआई के सिर और होमगार्ड के सीने में गोली लगी थी। मौके से चार गोलियों के खोल बरामद किए गए। घटना के समय पोस्ट पर दोनों के अलावा कोई तीसरा जवान मौजूद नहीं था। इस घटना को लेकर पुलिस अभी तक किसी तरह का खुलासा नहीं किया है।

Next Story