पंजाब

पंजाब -हरियाणा में आज बारिश के आसार

Ritisha Jaiswal
30 July 2022 2:16 PM GMT
पंजाब -हरियाणा में आज बारिश के आसार
x
चंडीगढ़ में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। वहीं शाम होते बारिश भी हुई।

चंडीगढ़ में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। वहीं शाम होते बारिश भी हुई। ट्राईसिटी में शुक्रवार शाम को करीब आधा घंटा बारिश हुई। चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी तो कुछ हिस्सों में तेज बरसात हुई। इसका असर तापमान पर पड़ा और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार शाम हुई आधे घंटे की बरसात से जीरकपुर-पंचकूला बैरियर पर अंडरब्रिज में पानी भर गया। पटियाला रोड पर पटियाला चौक से लेकर लक्की ढाबा और अंबाला रोड कोहिनूर ढाबे तक हल्की बरसात थी। बरसात कम होने के चलते पटियाला चौक में भी पानी कम था लेकिन जाम कि समस्या वैसे ही बनी हुई थी और वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले आज भी चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ में शनिवार को दिन का आगाज बादलों के साथ हुआ। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को पूरे उत्तर भारत में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री के बीच और न्यूतनम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि इस बार जुलाई महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि अगर मानसून सीजन में 846.5 एमएम बारिश हो जाए तो इसे अच्छा मानसून माना जाता है। चंडीगढ़ में इस मानसून सीजन में अब तक 498.7 एमएम बारिश हो चुकी है, अकेले जुलाई में 455.4 एमएम बारिश हुई है, जबकि जुलाई में अगर 188.5 बारिश हो जाए, तो इसे अच्छा व सामान्य मानसून कहा जाता है। उन्होंने बताया कि मानसून अभी पूरी तरह से सक्रिय है।




Next Story