पंजाब

राहत कोष के लिए चेयरमैन लाखना का बड़ा प्रयास

Shantanu Roy
25 Sept 2023 5:40 PM IST
राहत कोष के लिए चेयरमैन लाखना का बड़ा प्रयास
x
खेमकरण। पंजाब वेयरहाऊस के चेयरमैन गुरदेव सिंह लाखना ने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह और उनका पूरा स्टाफ एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहा है, जो 37 लाख 95 हजार 531 रुपए है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 'आप' सरकार की ओर से खजाना भरने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पिछली सरकारों ने सिर्फ खजाना लूटा लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पार्टी के सभी नेता खजाना भरने और किए वादे पूरे करने के बारे में ही सोचते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें डेढ़ साल में ही पूरा कर दिया गया है। अंत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस फैसले के लिए सभी कर्मचारियों का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। चेयरमैन गुरदेव सिंह लाखना, विने शर्मा अध्यक्ष कर्मचारी यूनियन गोदाम निगम पंजाब, बलजीत सिंह भंडाल, गुरदास सिंह ढोलन आदि मौजूद थे।
Next Story