पंजाब

आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के कई ठिकानों पर सीबीआई ने दी दबिश

Ritisha Jaiswal
7 May 2022 5:48 PM IST
आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के कई ठिकानों पर सीबीआई ने दी दबिश
x
पंजाब में शनिवार को संगरूर के आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के कई ठिकानों पर सीबीआई ने दबिश दी।

पंजाब में शनिवार को संगरूर के आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के कई ठिकानों पर सीबीआई ने दबिश दी। जसवंत सिंह पर 40 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी का आरोप है। संगरूर में सीबीआई तीन स्थानों पर परिसरों की तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अमरगढ़ के विधायक के खिलाफ मामले के सिलसिले में संगरूर जिले के मलेरकोटला इलाके में तलाशी ली जा रही है, जहां उनका पैतृक घर है। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।




Next Story