पंजाब
आबकारी घोटाले में सीबीआई ने अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया
Rounak Dey
10 Oct 2022 5:13 AM GMT

x
लाइसेंस देने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली के कथित आबकारी घोटाला मामले में अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आरोपी हैं। अधिकारियों ने कहा कि अभिषेक बोइनपल्ली कथित तौर पर शराब व्यापारियों के लिए काम करता था। उसे रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने पाया कि वह कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने से बच रहा था, जिसके बाद उसे देर रात हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि आबकारी मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले कारोबारी और आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में शराब के लाइसेंस देने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।
Next Story