पंजाब
नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Shantanu Roy
11 Sep 2022 1:57 PM GMT

x
बड़ी खबर
टांडा उड़मुड़। बेट के अधीन आते एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिगा के साथ दुष्कर्म होने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर गांव अबदुल्लापुर के निवासी शेर सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने टांडा पुलिस को दिए बयान में बताया है कि गत 04 सितंबर की मध्यरात्रि शेर सिंह कमरे का दरवाजा खोल कर अंदर आ गया। उसने नाबालिगा के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले संबंधी महिला इंस्पैक्टर कमलेश कौर द्वारा जांच की जा रही है।
Next Story