पंजाब

पैन कार्ड के दुरुपयोग के मामले में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज

Shantanu Roy
29 July 2022 1:11 PM GMT
पैन कार्ड के दुरुपयोग के मामले में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज
x
बड़ी खबर

चंडीगढ़। पुलिस ने पैन कार्ड के दुरुपयोग के मामले में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सिक्खी राम निवासी सेक्टर-47 ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर मोहाली निवासी मोनिका के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्त्ता ने पुलिस को बताया कि मोहाली निवासी मोनिका ने आयकर विभाग को सूचित किया था।

उसने 2020 से 2021 तक 90 हजार 400 रुपए किराया देने को कहा था, लेकिन कोई भुगतान नहीं किया गया। सिक्खी राम ने आरोप लगाया कि मोनिका ने उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल किया, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने जांच के बाद मोनिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story