पंजाब
भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का मामला, अदालत ने सुनाई मिसाली सजा
Shantanu Roy
17 Oct 2022 5:21 PM GMT

x
बड़ी खबर
होशियारपुर। होशियारपुर की अदालत ने नाबालिग भतीजी के साथ घिनौना काम करने वाले चाचा को कड़ी सजा दी है। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ चल रहे मामले का फैसला 358 दिनों के बाद सुनाया है। एडिशनल और होशियारपुर जिला सेशन जज अंजना की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को चाचा जसवीर सिंह को अपनी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म और गर्भवती करने के लिए 20 वर्ष की कैद और 28,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में आरोपी को एक वर्ष और सजा काटनी होगी। थाना माहिलपुर की पुलिस ने जसवीर सिंह के खिलाफ 29 अक्तूबर 2021 को मामला दर्ज कर होशियारपुर के एक गांव निवासी युवती के बयान पर उसे गिरफ्तार किया था।
कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ चल रहे मामले का फैसला 358 दिन बाद सुनाया है। पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया था कि उसके पिता की मौत हो चुका है। चाचा और उसके घर एक सांझी गली पड़ती है। उसने बताया था कि उसकी मां एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करती है। जब मां काम पर जाती थी तो चाचा घर आ जाते थे। कुछ दिनों बाद चाचा ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं तो लड़की ने विरोध किया। इसके बाद जसवीर सिंह ने उसके भाई और मां को जान से मारने की धमकी दी थी। इस दौरान वह रोजाना शारीरिक संबंध बनाने लगा। पीड़िता ने कहा कि डर के मारे वह कुछ बोल नहीं पाई। करीब 4 महीने बाद वह बीमार पड़ गई और उसने अपनी मां को इस बारे में बताया। जब मां उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गई, तो डॉक्टरों ने उसे बताया कि वह गर्भवती है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story