पंजाब

दरबार साहिब नजदीक नौजवान की हत्या का मामला, 1 और आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 Sep 2022 2:06 PM GMT
दरबार साहिब नजदीक नौजवान की हत्या का मामला, 1 और आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
अमृतसर। अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब के नजदीक निहंग सिंहों द्वारा हरमनजीत सिंह नामक नौजवान का कत्ल करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश की जा रही है। आपको बता दें कि पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड लिया जाएगा। बता दें कि अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब के नजदीक निहंग सिंहों द्वारा तेजधार हथियारों से नौजवान का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था।
हत्या का कारण सिगरट पीना बताया जा रहा है, जिसे लेकर हुई बहस के बाद निहंग सिंहों ने नौजवान का कत्ल कर दिया। मृतक नौजवान श्री दरबार साहिब के नजदीक देर रात सिगरट पी रहा था, जिस को देखकर निहंग सिंहों ने उसे ऐसा करने से रोका। इसके चलते पर मृतक निहंगों के साथ बहस करने लग पड़ा, जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान निहंग सिंहों द्वारा तेजधार हथियारों से नौजवान का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था।
Next Story