
x
बड़ी खबर
अमृतसर। अमृतसर थाने के सिविल लाइंस अंतर्गत बाबा चिकन के पास एक एक्टिवा चालक पर हमला करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक जगुआर कार सवार व्यक्ति ने एक्टिवा चालक पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार साहिल अपनी मंगेतर के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। बाबा चिकन के पास अचानक जगुआर कार सवार ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जगुआर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं।
Next Story