पंजाब

ट्रांसफार्मर से टकराई कार

Harrison
23 July 2023 9:33 AM GMT
ट्रांसफार्मर से टकराई कार
x
लुधियाना | शहर में एक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के पी.ए.यू. गेट के नजदीक रोज गार्डन के पास सुबह सवेर हादसा हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार रोज गार्डन की ओर आ रही थी। संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह जाकर ट्रांसफार्मर से टकरा गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में कार चालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घायल हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।इस हादसे में ट्रांसफार्मर बुरी तरह से हादसाग्रस्त हो गया जिसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर की मुरम्मत शुरू कर दी है।
Next Story