पंजाब

कैप्टन ने नई पार्टी का किया ऐलान, अमरिंदर सिंह बोले- मैं चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार

jantaserishta.com
27 Oct 2021 11:46 AM IST
कैप्टन ने नई पार्टी का किया ऐलान, अमरिंदर सिंह बोले- मैं चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार
x

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया है. अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह नई राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहे हैं, जिसका नाम जल्द बताया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमरिंदर सिंह ने सबसे पहले अपने कार्यकाल में हुए कामों की जानकारी दी. हालांकि, अभी अमरिंदर सिंह ने यह साफ नहीं किया है कि वह पंजाब चुनाव 2022 में बीजेपी या किसी और दल संग गठबंधन करेंगे या नहीं.

हां, मैं एक पार्टी बना रहा हूं. अब सवाल ये है कि पार्टी का नाम क्या है, ये मैं आपको नहीं बता सकता क्योंकि ये मैं खुद नहीं जानता. जब चुनाव आयोग पार्टी के नाम और चिन्ह को मंजूर करता है, मैं आपको बता दूंगा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
अमरिंदर बोले - मैं 10 साल सेना में रहा
सीएम रहने के दौरान अमरिंदर पर जो सवाल उठे, उन्होंने उसपर भी जवाब दिया. वह बोले कि सुरक्षा उपायों को लेकर जो मेरा मखौल उड़ाते हैं, जान लें कि मैं 10 साल सेना में रहा हूं. दूसरी तरफ मैं 9.5 साल पंजाब का गृह मंत्री रहा और संवेदनशील मुद्दे मेरे अधीन थे. जो एक महीने गृह मंत्री रहा वो कहता है कि वो मुझसे ज़्यादा जानता है.
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच साल पुराना कांग्रेस का घोषणा पत्र भी दिखाया. कैप्टन ने बताया कि उनके कार्यकाल में कितना काम हुआ है. उन्होंने कहा कि पंजाब में काफी काम किया गया है. दावा किया गया कि मेनिफेस्टो का 92% काम पूरा किया गया है, वहीं कुछ काम ऐसे थे जो पूरे नहीं हो सकते थे. कैप्टन अमरिंदर ने कांग्रेस हाईकमान को भी जवाब दिया. 18 पॉइंट प्रोग्राम पर उन्होंने कहा कि हमने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक कर बता दिया था कि क्या काम किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story