पंजाब

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने देशवासियों को ट्वीट कर स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे दी बधाई

Shantanu Roy
15 Aug 2022 1:53 PM GMT
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने देशवासियों को ट्वीट कर स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे दी बधाई
x
बड़ी खबर
जालंधर। आज पूरे देश में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा कि आज जब हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं तो आइए हम भी अपने वीरों, महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें और उन्हें सलाम करें, जिन्होंने देश की आजादी के लिए कई कुर्बानियां दी हैं।


Next Story