
x
Punjab पंजाब : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को तरनतारन में एक रैली के दौरान आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार की घोषणा की। उन्होंने पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। यह सीट जून में आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण खाली हुई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि संधू पार्टी के नहीं, बल्कि जनता के उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे में संधू को सबसे मजबूत उम्मीदवार माना गया है। मान ने कहा कि वह इलाके के लोगों की पहली पसंद हैं। आमतौर पर उम्मीदवार पार्टी तय करती है, लेकिन इस बार उम्मीदवार जनता ने चुना है।
इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि यदि तरनतारन की जनता हरमीत सिंह संधू को विधायक के रूप में चुनती है तो हम लड़कियों के लिए कॉलेज बनवाएंगे और बड़ी इंडस्ट्रीज को लगाएंगे। उन्होंने कहा कि हम जनता और तरनतारन के विकास के लिए काम करेंगे। इस मौके पर सीएम ने ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण की एक परियोजना का भी शुभारंभ किया।वहीं, सीएम ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि तरनतारन के उपचुनाव के लिए इलाके के ईमानदार और लोगों की पसंद हरमीत संधू को उम्मीदवार घोषित किया। आप हरमीत संधू को जिताकर विधानसभा भेजिए, हम क्षेत्र के विकास कार्यों की रफ्तार दोगुनी कर देंगे।
हरमीत सिंह संधू का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। वे कुछ माह पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। संधू तरनतारन सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने पहली बार 2002 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। इसके बाद 2007 और 2012 में शिअद के टिकट पर विधायक बने। हालांकि, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
Tagsतरनतारनविधानसभा उपचुनावआम आदमी पार्टीआपभगवंत मानहरमीत सिंह संधूउम्मीदवार घोषणाजनता की पसंदपूर्व विधायकशिअदक्षेत्रीय विकासकॉलेजइंडस्ट्रीग्रामीण सड़केचुनावराजनीतिक सफरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





