पंजाब

कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह बोले मोहाली में बनाएंगे प्रेस क्लब

Shreya
28 Jun 2023 6:58 AM GMT
कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह बोले मोहाली में बनाएंगे प्रेस क्लब
x

मनाली: पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जौदामाजरा ने मंगलवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में मीडिया की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि मीडिया को सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है। इसलिए मीडिया की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण और बड़ी हो जाती है। सूचना एवं जनसंपर्क, बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री चेतन सिंह मंगलवार को मोहाली प्रेस क्लब की 25वीं वर्षगांठ और नई कार्यकारिणी के ताजपोशी में शामिल हुए। जोड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की घोषणा के मुताबिक हर जिले में मीडिया क्लब बनाए जाएंगे।

इसी शृंखला के तहत मोहाली प्रेस क्लब के निर्माण के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे और जो भी फंड की जरूरत होगी वह मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के लिए जगह की व्यवस्था हो जाने पर वे आगे के कार्य के लिए सहयोग स्वरूप तीन लाख रुपए का अनुदान भी देंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि क्लब का अगला कार्यक्रम प्रेस क्लब भवन में ही आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, मीडिया समाज का मुख्य अंग है, समाज में जो कुछ भी घटित होता है मीडिया ही उसे लोगों के सामने रखता है। इसलिए मीडिया की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि असली मीडिया वह है, जो हमेशा जनता की बात करता है।

Next Story