पंजाब

बीएसएफ ने नशीले पदार्थों की खेप ले जा रहा पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया

Rani Sahu
5 Jun 2023 11:12 PM IST
बीएसएफ ने नशीले पदार्थों की खेप ले जा रहा पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया
x
जालंधर। अमृतसर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) (Border Security Force (BSF)) के जवानों ने रतनखुर्द गांव (Ratankhurd Village) के पास नशीले पदार्थों के खेप के साथ एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।
बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात को लगभग 0945 बजे, गहराई वाले क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने अमृतसर के रतनखुर्द गांव के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन का पता लगाया। उन्होने बताया कि जवानों ने ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी और पाक ड्रोन को नशीले पदार्थों की खेप सहित मार गिराया।
बाद में क्षेत्र की तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने गाँव के खेतों से एक काले रंग का ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मैट्रिस, 300 आरटीके) और इससे जुडे तीन किलो दो सौ ग्राम हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए।
Next Story