
x
बड़ी खबर
तरनतारन। बीती देर रात दोबारा पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ। भारत-पाकिस्तान सरहद के सैक्टर अमरकोट के अधीन आती बी.ओ.पी. के माध्यम से बीती देर रात 11 बजे पिल्लर नंबर 141/18 से पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में दस्तक दी। सीमा सुरक्षा बल की 103 बटालियन के जवानों ने ड्रोन को खदेड़ने के लिए 2 दर्जन राउंड फायरिंग की और 1 इलू बम भी चलाया। करीब 3 मिनट तक भारतीय क्षेत्र में घूमने के बाद पाकिस्तानी ड्रोन वापस लौट गया।
Next Story





