पंजाब

BSF के हाथ लगी सफलता, लगातार दूसरे दिन भारत-पाक बार्डर पर करोड़ों की Heroin जब्त

Shantanu Roy
7 Sep 2022 3:18 PM GMT
BSF के हाथ लगी सफलता, लगातार दूसरे दिन भारत-पाक बार्डर पर करोड़ों की Heroin जब्त
x
बड़ी खबर
फाजिल्का। फाजिल्का जिले में भारत-पाक सीमा से बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा हेरोइन और जिंदा कारतूस बरामद किए जाने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. के जवानों ने सीमा के पास कुछ हलचल देखी थी, जिसके बाद उन्होंने तलाशी अभियान चलाया और 7 किलो हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत 35 करोड़ बताई जा रही है, साथ ही 50 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
66 बटालियन के अधिकारी दिनेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम ने सीमा के पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भारतीय सैनिकों को गांव दिलावर भैनी के खेतों से हेरोइन और 50 जिंदा कारतूस मिले। उन्होंने कहा कि यह हेरोइन कहां और कैसे आई और इसके पीछे कौन है इसकी जांच उनकी टीम कर रही है। उल्लेखनीय है कि कल भी बी.एस.एफ. के जवानों ने फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा से 3.780 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।
Next Story