पंजाब

जमीनी विवाद के चलते भाई का किया बेरहमी से कत्ल

Shantanu Roy
30 Jun 2022 4:52 PM GMT
जमीनी विवाद के चलते भाई का किया बेरहमी से कत्ल
x
बड़ी खबर

कपूरथला। मामूली से जमीनी विवाद को लेकर नजदीकी गांव गुडानी में एक व्यक्ति का उसके 2 सगे भाईयों तथा भाभी ने कत्ल कर दिया। थाना सुभानपुर की पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर उसके 2 सगे भाईयों तथा भाभी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार थाना सुभानपुर के तहत आते गांव गुडानी में जसबीर सिंह (60 वर्ष) पुत्र संतोख सिंह का गांव में पड़ते एक प्लाट तथा खेतों में लगी मोटर का लोड बढ़ाने को लेकर अपने सगे भाईयों हरजिंदर सिंह तथा लखविंदर सिंह से पिछले लम्बे समय से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं हो पा रही थी।

इसको लेकर मंगलवार की रात तीनों भाईयों की अपनी जमीन में बहस हो गई। इसी दौरान हुए तकरार में जसबीर सिंह की मौत हो गई। मृतक जसबीर सिंह की पत्नी सतबीर कौर ने थाना सुभानपुर की पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि उसके पति का अपने भाईयों के साथ जमीन को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था, जिसको उसका पति मिल बैठ कर निपटाना चाहता था पर उसके पति के भाई उससे लड़ाई-झगड़ा करते थे तथा विवाद सुलझाने को तैयार नहीं थे। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि जसबीर सिंह के भाई हरजिंदर सिंह तथा लखविंदर सिंह तथा लखविंदर सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर ने जबसीर सिंह को जबरदस्ती खेतों से अगवाकर लिया था तथा उसे एक नजदीकी घर ले गए थे, जहां पीट-पीटकर उसका कत्ल कर दिया।

Next Story