पंजाब

भाई ने बहन का कुल्हाड़ी मारकर किया कत्ल

Admin4
4 Sept 2023 3:45 PM IST
भाई ने बहन का कुल्हाड़ी मारकर किया कत्ल
x
लुधियाना। जिले के बड्डेवाल रोड स्थित भाई दईया सिंह नगर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां चचेरे भाई ने नाबालिग बहन का कुल्हाड़ी मारकर कत्ल कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद के गले में छुरा मार लिया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं देर रात नाबालिग लड़की की मौत हो गई। मृतिका की पहचान संध्या के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया। घायल युवक की पहचान राकेश के रूप में हुई है। वह 3 साल से अपने चाचा राम सेवक के पास रह रहा था।
उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को संध्या के कमरे से सिलेंडर समेत कुछ जले हुए कपड़े मिले। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि दोनों के बीच कपड़ों को लेकर कोई झगड़ा तो नहीं हुआ था। सराभा नगर के एसएचओ अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध है। मृतक संध्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है। हमलावर युवक राकेश पीजीआई में भर्ती है। स्थिति सामान्य होने के बाद उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।
Next Story