पंजाब

पंजाब भर के आढ़तियों ने घेरा एफ.सी.आई. दफ्तर

Shantanu Roy
3 Oct 2023 5:39 PM IST
पंजाब भर के आढ़तियों ने घेरा एफ.सी.आई. दफ्तर
x
चंडीगढ़। पंजाब भर के आढ़तियों ने पंजाब सरकार और केंद्र के खिलाफ अपना मोर्चा खोलते हुए आज चंडीगढ़ में एफ.सी.आई. के दफ्तर के बाहर धरना लगाया दिया। दरअसल गेहूं का कमीशन न मिलने पर भड़के आढ़तियों ने आज एफ.सी.आई. दफ्तर चंडीगढ़ को घेर लिया तथा जमकर नारेबाजी की। आढ़ती एसोसिएशन का कहना है कि गेहूं की खरीद पर उन्हें 2.5 प्रतिशत कमीशन मिलता है, जोकि एफ.सी.आई. ने रोक कर रखा हुआ है। अब धान का सीजन भी शुरू हो गया है, लेकिन उनका बकाया अभी तक नहीं दिया गया। जिसके बाद भड़के आढ़तियों ने आज पंजाब व केंद्र सरकार खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया। आढ़तियों का कहना है कि उन्हें हर साल इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पंजाब सरकार उन्हें खत्म करने पर तुली हुई है।
Next Story