पंजाब

नहर पर बना पुल अचानक टूटा, दो ट्रक लटके, आग की लपटों से मचा हड़कंप

jantaserishta.com
19 Nov 2026 9:06 AM IST
नहर पर बना पुल अचानक टूटा, दो ट्रक लटके, आग की लपटों से मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
चंडीगढ़: पंजाब के पटियाला-संगरूर मार्ग पर नहर के ऊपर बना लोहे का एक पुल अचानक गिर गया. ये हादसा गुरुवार सुबह हुआ बताया जा रहा है. पुल गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया और मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.
हादसे के वक्त पुल से ट्रक गुजर रहे थे. पुल टूटने के साथ ही दो ट्रक नहर में धंस गए और फिलहाल नहर में लटके हुए हैं. इतना ही नहीं, ट्रकों में आग भी लग गई, जिसे बुझाने का काम जारी है. वहीं, टूटे हुए पुल के ऊपर से भाखड़ा नहर का पानी बहने लगा है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की राहत और बचाव टीमें और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.
दोनों ट्रक ड्राइवरों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है और किसी के हताहत होनो की खबर नहीं है. सुरक्षा के मद्देनजर पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है और इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. इसके साथ ही दूसरी तरफ का पुल आवाजाही के लिए खोल दिया गया है. नेशनल हाईवे और ये पुल लगभग 2016 में बने थे. पुल पर पहले भी दरारें आने की खबर थी. अचानक गिरने से स्ट्रक्चर की हालत पर सवाल उठ रहे हैं. ट्रक ओवरलोड बताए जा रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story