पंजाब
खून का रिश्ता तार-तार, सगे भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट
Shantanu Roy
18 Aug 2022 2:04 PM GMT

x
बड़ी खबर
शैहणा। खून के रिश्ते उस समय तार-तार हो गए, जब सगे भांजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने मामा की तेजधार हथियार से बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मामला बलाक शैहणा के गांव ढिलवां नाभा का है, जहां सगे भांजे ने अपने 72 वर्षीय बुजुर्ग मामा दलीप सिंह का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पत्नी जसमेल कौर व पुत्र बलबीर सिंह ने बताया कि परसों रात को भांजा अपने साथियों साथ मोटरसाइकिल पर आया और उनके पिता दलीप सिंह ने दरवाज़ा खोला तो दरवाजा खोलते ही इन चारों नौजवानों ने दलीप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया।
जिससे कि दलीप सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें तपा मंडी के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लेकिन जख्मों का ताव न सहते हुए उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। पीड़ित पारिवारिक सदस्यो का कहना है कि दलीप सिंह ने करीब पांच साल पहले अपने भांजे को नशे करने को लेकर गांव आने से रोका था, जिस वजह से नाराज होकर भांजे ने दलीप सिंह का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। वहीं मामले की जांच कर रहे एस.एच.ओ. जगजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पारवारिक सद्सयों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Next Story