पंजाब

लुधियाना कोर्ट परिसर में गोदाम की सफाई के दौरान ब्लास्ट

Rani Sahu
8 Jun 2023 5:18 PM GMT
लुधियाना कोर्ट परिसर में गोदाम की सफाई के दौरान ब्लास्ट
x
पंजाब : पंजाब के लुधियाना में कोर्ट परिसर में गुरुवार सुबह माल गोदाम में धमाका हुआ, जिससे कैंपस में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सर्च ऑपरेशन में माल गोदाम की इमारत के शीशे टूटे मिले।
माल गोदाम में चल रहा सफाई का काम
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दावा किया है कि धमाका कांच की बोतल फटने से हुआ, जिसके टुकड़े सफाई कर्मचारी के पांव में लगे। दरअसल, कोर्ट कॉम्प्लेक्स परिसर में बने सदर थाना के माल गोदाम की सफाई चल रही है। आज सुबह यहां एक कर्मचारी सफाई कर रहा था।
आग लगाने से बंद बोतल का तापमान बढ़ा और फट गई
सब इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मी अकसर कूड़े को आग लगा देते हैं। ऐसा ही आज किया गया। जब कूड़े को आग लगाई गई तो उसमें कांच की बोतल थी, जो तापमान ज्यादा होने कारण फट गई और धमाका हो गया। इसमें सफाई कर्मी के पांव पर कांच लगा।
सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला
वहीं कांच के टुकड़े खिड़कियों में लगने से शीशे टूटे। फिर भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। दरअसल, 23 दिसंबर 2021 को लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम धमाका हुआ था, जो एक साजिश थी। उसी को मद्देनजर रखते हुए एक बार फिर लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।
Next Story